Home छत्तीसगढ़ बंगाल सीएम की शपथ लेंगे शुभेन्दु अधिकारी, बीजेपी के दिग्गज नेता भी...

बंगाल सीएम की शपथ लेंगे शुभेन्दु अधिकारी, बीजेपी के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

10
0

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखे जाने जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आज 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे होने वाला यह समारोह सिर्फ एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति में बड़े सत्ता परिवर्तन का प्रतीक माना जा रहा है। भाजपा इस आयोजन को ‘सोनार बांग्ला’ की नई शुरुआत के तौर पर पेश कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here