Home Uncategorized जीभ से कराया फर्श साफ, पेशाब पिलाया, 8 साल से कैद इस...

जीभ से कराया फर्श साफ, पेशाब पिलाया, 8 साल से कैद इस पीड़िता की दर्द कठोर, दिये कई यातनाएं…

118
0

झारखंड में मचे सियासी बवाल के बीच बीजेपी महिला नेता की हैवानियत की बड़ी खबर सामने आई है। यहां रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा के घर उनकी पत्नी ने आदिवासी महिला सुनीता को कैद कर जुल्म बरपाई है। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला वहां से भाग कर निकली सीधे थाना पहुंची। जहां महिला ने अपने साथ हुए हैवानियत की आपबीती बताई। वहीं अब मजिस्ट्रेट ने महिला को मदद का भरोसा दिलाया है।


आदिवासी महिला ने अपने उपर हुए अत्याचार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल से कैद कर रखी हुई है। इस दौरान भाजपा महिला नेत्री ने कई बार यातनाएं दी। कभी जीभ से फर्श साफ करवाती थी तो कभी गर्म तवे से सजा दी। वहीं कई बार तो पेशाब भी पिलाई।

बुरी तरह से यातनाएं सहन करने के बाद वहां से भागी पीड़िता सुनीता की हालत अब इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब वह अच्छे से बोल भी नहीं पा रह है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।



बीजेपी से है कनेक्शन
सीमा पात्रा का बीजेपी से कनेक्शन है। उन्होंने अपने ट्विटर वायो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का स्टेट लगाया है। वहीं खुद को बीजेपी कार्यकारिणी का सदस्य बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here