Home राजनीति सीएम भूपेश बघेल द्वारा झारखण्ड विधायकों को खिलाया जा रहा दारू, मुर्गा….50...

सीएम भूपेश बघेल द्वारा झारखण्ड विधायकों को खिलाया जा रहा दारू, मुर्गा….50 खोखा की हुई बात?

133
0

भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं।

झारखंड में सियासी उठापटक के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचे यूपीए विधायकों के बाद मामला और गरमा गया है। यहां कथित तौर पर एक रिसॉर्ट के बाहर झारखंड के विधायकों के इंतजार में खड़ी एक सरकारी गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है।



छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा। इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।”


रमन सिंह अटैक : वहीं डॉ रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान महाराष्ट्र में दूसरी पार्टी के विधायक थे, भाजपा उनको उठा उठा कर ले गई थी तब रमन सिंह की बोलती क्यों बंद थी। तब क्यों चुप थे, ये तो हमारी पार्टी, हमारे गठबंधन के विधायक हैं। अब क्यों उन्हें तकलीफ हो रही है। उनको तकलीफ यह है कि उनको खुला छोड़ देते तो ये खरीद फरोख्त करते।

सीएम ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में 50 खोखा की बात चल रही है, झारखंड में 20 खोखा की बात चल रही है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह इस बारे में बताएं, वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here