Home छत्तीसगढ़ वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

9
0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों (जून-जुलाई) और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर को राष्ट्रीय टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया है। राष्ट्रीय टीम चयनर्काताओं युवा आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया है। तिलक वर्मा भारतीय टीम के उपकप्तान होंगे। इसके अलावा 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें तीनों टीमों जगह मिली है। टीम में हर्षित राणा की भी वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार इस साल फरवरी की शुरुआत में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला है। , सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह भी नहीं मिली है।

वहीं, घरेलू मैदान पर विश्वकप के दौरान नौ पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाने वाले 35 साल के सूर्यकुमार को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने मुम्बई इंडियंस के लिए 13 पारियों में 270 रन बनाये थे।

बीसीसीआई ने टीम के नेतृत्व में यह बदलाव लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक और उसी साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एक नई टी-20 टीम तैयार करने को लिए किया हैं।

इस सीजन में पंजाब किंग्स के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूकने के बावजूद, अय्यर ने 14 मैचों में शानदार 498 रन बनाए। इसमें उनका पहला आईपीएल शतक भी शामिल था। अय्यर भारतीय पुरुष टी-20 क्रिकेट टीम के इतिहास में 15वें कप्तान होंगे।

भारत अपने दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी-20 मैचों से करेगा, जिसके बाद टीम एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर को पदक मैचों के साथ खत्म होगा।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी -20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here