Home छत्तीसगढ़ बिरयानी घर में पहुंची निगम की टीम, गंदगी मिलने, सूखा व गीला...

बिरयानी घर में पहुंची निगम की टीम, गंदगी मिलने, सूखा व गीला कचरा पर होटल संचालक पर जुर्माना

14
0

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध क्षेत्र में स्थित बिरयानी घर की स्वच्छता व्यवस्था का लगातार प्राप्त हो रही स्वच्छता संबंधी जनशिकायतो को संज्ञान में लेकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निर्देशानुसार किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान टाटीबंध में होटल बिरयानी घर में गंदगी मिली एवं नियम अनुसार संस्था का गीला और सूखा कचरा का पृथकीकरण नहीं किया जाना एवं निष्पादन नहीं किया जाना स्थल पर पाया गया।
इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक ने बिरयानी घर के संबंधित संचालक को भविष्य के लिए कडी चेतावनी देते हुए स्थल पर तत्काल 20000 रू. का ई जुर्माना लगाया एवं नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here