Home छत्तीसगढ़ सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 34 करोड़ रुपये का...

सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 34 करोड़ रुपये का 24 किलोग्राम विदेश से तस्करी किया गया सोना जब्त

11
0

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विदेश से सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ संचालित एक सुव्यवस्थित सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।

खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कृष्णानगर से चकदाहा की ओर अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर यात्रा कर रहे सात व्यक्तियों को रोका। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर विदेशी चिह्न वाले और विकृत किए गए सोने के 180 बिस्कुट बरामद हुए, जिन्हें उन्होंने पहचान से बचने के लिए कमर पर विशेष रूप से सिलवाए गए कपड़े के बेल्ट के अंदर चतुराई से छिपा रखा था।

लगभग 24 किलोग्राम वजन का और लगभग 34 करोड़ रुपये मूल्य का बरामद विदेश से तस्‍करी किया गया सोना सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। तस्करी अभियान में शामिल सभी सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाहकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास के स्थानों से तस्करी किया हुआ सोना एकत्र किया था और इसे आगे वाहकों के एक अन्य समूह को सौंपने के लिए ले जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here