Home छत्तीसगढ़ सामान लेने आए दो मासूमों को काल बनकर आए टैंकर ने कुचला

सामान लेने आए दो मासूमों को काल बनकर आए टैंकर ने कुचला

10
0

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी आक्रोश का माहौल है।

सामान लेने आए थे सगे भाई-बहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 13 वर्षीय बूटी गोस्वामी और उनके छोटे भाई 12 वर्षीय दशरथ गोस्वामी के रूप में की गई है। दोनों सगे भाई-बहन थे और कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा के निवासी थे। बताया जा रहा है कि बच्चे अपनी स्कूटी से कुछ घरेलू सामान लेने के लिए पोड़ी बस स्टैंड आए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here