
वर्ल्ड आईवीएफ डे पर एसएमसी आईवीएफ़ सेंटर की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष पहल |

आज बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव, देर से विवाह और अन्य चिकित्सीय कारणों से कई दंपतियों को संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निःसंतानता (इनफर्टिलिटी) की इसी समस्या को दूर करने और दंपतियों को माता-पिता बनने का सुख प्रदान करने के उद्देश्य से, विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर एसएमसी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है।
इस दिन के उपलक्ष्य में, एसएमसी आईवीएफ सेंटर की तरफ से निःसंतानता(इनफर्टिलिटी) मरीजों के लिए निःशुल्क (फ्री) परामर्श और चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही, मरीजों को राहत देने के लिए इनफर्टिलिटी से जुड़ी सभी आवश्यक जांचों पर 50% की विशेष छूट भी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें और इलाज की शुरुआत कर सकें।आधुनिक रिसर्च के अनुसार इन मामलों में आईवीएफ एक बेहद प्रभावी और वैज्ञानिक उपचार विकल्प है। इस प्रक्रिया में महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु का निषेचन अत्याधुनिक प्रयोगशाला में किया जाता है तथा विकसित भ्रूण को सुरक्षित रूप से महिला के गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।
एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाएं ।
एसएमसी आईवीएफ सेंटर में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। वर्तमान में यहाँ आईवीएफ (IVF), इक्सि (ICSI), आईयूआई (IUI), लेप्रोस्कोपी (Laparoscopy) और हिस्टेरोस्कोपी (Hysteroscopy) जैसी सभी अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय तकनीकें उपलब्ध हैं। इन आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों का उच्चतम इलाज किया जाता है, ताकि उनके जीवन में भी संतान सुख की उम्मीद पूरी हो सके।







