Home छत्तीसगढ़ ट्रैफिक एडवाइजरी: भाजयुमो का आज राजीव भवन घेराव, जानें इस दौरान कौन...

ट्रैफिक एडवाइजरी: भाजयुमो का आज राजीव भवन घेराव, जानें इस दौरान कौन से मार्गों का करें उपयोग

9
0

भाजयुमो का आज राजीव भवन घेराव, जानें इस दौरान कौन से मार्गों का करें उपयोग

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें-

वैकल्पिक मार्ग
1. खम्हारडीह/ कचना की ओर जाने वाले वाहन
अनुपम नगर चैक से बीटीआई होकर खम्हारडीह एवं कचना की ओर जाने वाले वाहन चालक *शंकर नगर एक्सप्रेस-वे मार्ग* अथवा *बॉटल हाउस गली* मार्ग का उपयोग करें।
* इसी प्रकार *खम्हारडीह से एसआरपी चौक* की ओर आने-जाने वाले वाहन अवंती विहार/बटाल हाउस शंकर नगर अंडर ब्रिज वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

2. अशोका रतन वीआईपी टर्निंग की ओर जाने वाले वाहन
अनुपम नगर चैक से अशोका रतन वीआईपी टर्निंग की ओर जाने वाले वाहन चालक *अनुपम नगर चैक – लोधीपारा चैक मार्ग* का उपयोग करें।
वैकल्पिक रूप से *दूरदर्शन कार्यालय से पहले स्थित डॉ. पहलाजानी गली मार्ग* से भी आवागमन किया जा सकता है।
⁠अनुपम नगर चौक से अशोका रतन मार्ग बंद होने से उक्त वाहन लोधीपारा मोवा मार्ग का उपयोग करे!

नागरिकों से अपील
आवश्यक होने पर ही उक्त मार्ग का उपयोग करें।
वैकल्पिक मार्ग अपनाकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here