Home बड़ी खबर महंगाई को लेकर आज कांग्रेस करेंगे हल्ला बोल रैली, सीएम भूपेश बघेल...

महंगाई को लेकर आज कांग्रेस करेंगे हल्ला बोल रैली, सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल…

68
0

नई दिल्ली । देशभर में लगातार बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ मंहगाई पर ‘हल्ला बोल रैली’ बुलाई है। इस रैली में देशभर से कांग्रेस दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने विशेष तैयारियां की हैं। ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, करीब 11 बजे कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी समेत वरिष्ठ नेता AICC मुख्यालय में एकत्रित होंगे।

छत्तीसगढ़ के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया दोपहर में रवाना हुईं, जबकि सीएम भूपेश बघेल रात में रवाना हुए। देखा जाये तो छत्तीसगढ़ से लगभग 9 मंत्री और 50 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन है। सीएम भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे।
सोनिया गांधी नहीं लेंगी भाग।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश थे, लेकिन वह शनिवार तक भारत लौट आए हैं और रैली में हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here