Home छत्तीसगढ़ धमतरी में 30 अगस्त को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अरविंदो नेत्रालय द्वारा...

धमतरी में 30 अगस्त को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अरविंदो नेत्रालय द्वारा आँख जांच व चश्मा वितरण

15
0

धमतरी, 28 अगस्त 2026

सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी जी की स्मृति में एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति, धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में तथा वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर के विशेष सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर रविवार, 30 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक, पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धर्मशाला, आमापारा, धमतरी में लगाया जाएगा।

शिविर की मुख्य विशेषताएं –
इस शिविर में वी वाय हॉस्पिटल रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ अरविंदो नेत्रालय, रायपुर द्वारा निःशुल्क आँखों की जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण की विशेष सुविधा रहेगी। इसके अलावा मशीन द्वारा स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी), रक्तदान महादान शिविर, ब्लड टेस्ट, ईसीजी, फिजियोथेरेपी और निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा।

इन विभागों के विशेषज्ञ रहेंगे –
ट्रॉमा एवं ऑर्थोपेडिक्स, कैंसर रोग, हृदय रोग, जनरल सर्जरी, जनरल फिजिशियन, पेट रोग, किडनी रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, बाल एवं शिशु रोग, मस्तिष्क रोग, ईएनटी, छाती रोग और फिजियोथेरेपी।

समिति के पदाधिकारियों ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें।

स्थान – पूज्य पंचायत सिंधी समाज धर्मशाला, आमापारा, धमतरी
संपर्क – 8349313151, 0771-4622222

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here