Home छत्तीसगढ़ जग्गी बने IIA रायपुर सेंटर के चेयरपर्सन, सिद्धांत शर्मा को वाइस चेयरपर्सन...

जग्गी बने IIA रायपुर सेंटर के चेयरपर्सन, सिद्धांत शर्मा को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी

6
0

रायपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) रायपुर सेंटर के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में आर्किटेक्ट रवि जग्गी को रायपुर सेंटर का चेयरपर्सन चुना गया, जबकि आर्किटेक्ट सिद्धांत शर्मा को वाइस चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों सहित पूरी नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।

निर्वाचन के तहत अखिलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कुसुम जायसवाल को सचिव चुना गया। वहीं एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर के रूप में चंदन बुधभट्टी, मोहनीश सिनहा, रजनीश चैतन्या, रूही वर्मा एवं वैशाली शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ IIA रायपुर सेंटर में आगामी कार्यकाल को लेकर सदस्यों में उत्साह है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उद्देश्य आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बेहतर कार्यों को बढ़ावा देने के साथ ही सेंटर के सदस्यों के बीच समन्वय मजबूत करना, प्रोफेशनल गतिविधियों को विस्तार देना तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाना है।

नवनिर्वाचित टीम के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। समारोह को लेकर IIA रायपुर सेंटर के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

नवीन कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर आर्किटेक्चर क्षेत्र से जुड़े सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here