रायपुर। गणेशोत्सव और गणेश झांकी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर है। राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों के निगरानी बदमशॉन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विगत 2 दिनों में रायपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 154 बदमाशों को जेल भेजा गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों के गुंडा व निगरानी बदमाशों तथा चाकूबाजी व उत्पात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना क्षेत्र के फिक्स पॉइंट तथा पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है वहीं शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले ऐसे सभी आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं रायपुर पुलिस ने गुरुवार को 70 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजने के साथ ही 1 आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट, 8 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 6 आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया। विगत 02 दिनों में रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 154 बदमाशों/अपराधियों को जेल भेजा गया है।
गणेशोत्सव के दौरान बेहतर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में फिक्स पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं तथा सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां चलाई जा रही हैं ताकि किसी प्रकार का उपद्रव होने से रोका जा सके तथा उपद्रवियों के विरुद्ध पहले ही प्रभावी कार्यवाही की जा सके। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









