Home छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक

Chhattisgarh में दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक

14
0

छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी के बीच अब रात के तापमान में कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

प्रदेश में फिलहाल व्यापक बारिश के बजाय छिटपुट वर्षा के आसार हैं। दक्षिणी हिस्से के एक-दो स्थानों पर बादल गरजने और हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के आगामी दिनों के पूर्वानुमान में भी कहीं-कहीं वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here