
दीपक अग्रवाल स्वयं विभागीय अमले के साथ मैदानी निरीक्षण पर उतरे। उन्होंने रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स, स्वीट हट एंड बेकरी तथा पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता संबंधी लापरवाही को देखते हुए विभागीय दल ने तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगभग 150 किलोग्राम विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और 10 किलोग्राम पनीर नष्ट करवाया गया। विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं तथा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होने तक कम से कम तीन दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे







