Home छत्तीसगढ़ चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी,...

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

10
0

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, कांकेर, राजनांदगांव और धमतरी जिलों में बुधवार, 28 अक्टूबर को स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलेक्टरों के निर्देश पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। धमतरी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here