Home छत्तीसगढ़ माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता, दो बड़े...

माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता, दो बड़े डंप बरामद

12
0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीमों ने जिले के दो अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के ठिकानों का खुलासा करते हुए दो बड़े डम्प बरामद किए हैं। इनमें अत्याधुनिक हथियार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।

पहली कार्रवाई पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में की गई। यहां जिला बल और कोबरा 208 की संयुक्त टीम ने तलाशी के दौरान माओवादियों के तकनीकी ठिकाने से एक DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन, सैमसंग लैपटॉप, 14 VHF सेट और एक UHF सेट बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here