Home अपराध सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 हजार में होता था लड़कियों की डील…ऐसे...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 हजार में होता था लड़कियों की डील…ऐसे पकड़े गए…

145
0

बिहार के जहानाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़। पुलिस ने जहानाबाद के सत्यम शिवम रेस्ट हाउस और ओमकारा होटल में रेड कार्रवाई करते हुए 12 लड़कियों के साथ 11 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। होटल प्रबंधक यहां आने वाले ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे।



जानकारी के अनुसार होटल प्रबंधन की ओर से 1000 रुपए में तीन घंटे के लिए कमारा और लड़की उपलब्ध कराया जाता था। तीन घंटे से अधिक समय होने पर रेट भी डबल कर दिया जाता था। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने यहां रेड कार्रवाई की।




पकड़े गए लड़के बोले- होटल संचालक लेता था एक हजार
सत्यम शिवम रेस्ट हाउस और ओमकारा होटल में एसडीपीओ की अगुवाई में छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों होटल के कई कमरों में लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने जब पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक हजार रुपये में होटल संचालक के द्वारा रूम और लड़कियां उपलब्ध कराया जाता था। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और होटल में दस्तावेजों के साथ मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here