Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : लोक सेवा आयोग में प्राध्यापकों के 595 पदों पर...

छत्तीसगढ़ : लोक सेवा आयोग में प्राध्यापकों के 595 पदों पर होगी जल्द ही भर्ती, नियमों में किया गया है संसोधन…

192
0

राज्य में पहली बार प्राध्यापकों के 595 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जल्द ही नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार ने स्थानीय उम्मीद्वारों को इस भर्ती में पात्रता मिल सके, इसलिए भर्ती नियमों में संशोधन किया है।

Raipur – राज्य में पहली बार प्राध्यापकों के 595 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जल्द ही नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार ने स्थानीय उम्मीद्वारों को इस भर्ती में पात्रता मिल सके, इसलिए भर्ती नियमों में संशोधन किया है। पिछले वर्ष दो सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने प्राध्यापकों के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

किया था।

इसमें स्थानीय अभ्यर्थियों और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में समान ही नियम और शर्तें दी गई थीं। स्थानीय अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की थी । विवाद बढ़ता देख भर्ती विज्ञापन को ही निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने भर्ती नियमों में संशोधन के लिए काम करना शुरू किया था। इसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।

उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार ने कई एतिहासिक निर्णय लिए

हैं। पहली बार प्रदेश में प्राध्यापकों के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। सहायक प्राध्यापकों को सह प्राध्यापक बनाने के लिए विभाग में पदों का सेटअप बनाया गया है। अब 10 वर्ष से सहायक प्राध्यापक के तौर पर सेवारत शिक्षकों को सह प्राध्यापक बनाने का निर्णय लिया है। वहीं कालेजों में भी सह प्राध्यापक के पद होंगे। सहायक प्राध्यापक से सह प्राध्यापक बनेंगे तो सेटअप में सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ जाएगी। अनुमान है कि अगले वर्ष तक फिर 800 से अधिक पदों पर भर्ती हो सकती है। इसके लिए विभाग के सचिव भुवनेश यादव ने नियमों की विसंगतियों को दूर करने के लिए कई प्रयास किए हैं। वर्षों बाद विभाग में 1,384 सहायक प्राध्यापकों के पदों पर भर्ती हुई है। अब आगे भी भर्ती हो सकती है। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्राध्यापकों के 595 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नए सिरे से विज्ञापन जारी होंगे। इसके नियमों में जो भी विसंगतियां थीं। उन्हें दूर कर लिया गया है। संशोधन प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here