Home मौसम मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजधानी में आ सकती है बाढ़,...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजधानी में आ सकती है बाढ़, खतरे के निशान पर पंहुचा जलस्तर…

84
0

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिसके कारण देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। देर शाम तक यमुना का जलस्तर 206.18 मीटर के पास पहुंच गया। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से ये स्थिती बनी । फ्लड डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर काम कर रही है। बाढ़ की आशंका के चलते नदी के निचले इलाकें में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह में जाने की बात की जा रही है।

फ्लड डिपार्टमेंट के मुताबिक, 26 तारीख को हथिनी कुंड बैराज से करीब 2 लाख 95 हजार 912 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो दिल्ली पहुंच चुका है और इसकी वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 27 तारीख को करीब एक लाख क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है, जिसकी आने वाले दो दिनों में दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


पूर्व दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बंका ने कहा मंगलवार सुबह को हमने लोगों को सुरक्षित जगह में जाने की बात कही थी। नदी के निचले इलाके लोगों को खाली कराया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की हिदायत दी गई है। बंका ने कहा कि जलस्तर में और वृद्धि की आशंका के मद्देनजर लोगों को सावधान करने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here