Home छत्तीसगढ़ जिलाध्यक्ष पद की रेस…भिलाई में किसको मिल सकता है मौका, दो नाम...

जिलाध्यक्ष पद की रेस…भिलाई में किसको मिल सकता है मौका, दो नाम सबसे आगे…3 अक्टूबर को बदल जाएंगे 22 जिलों के जिलाध्यक्ष…

92
0

भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष के लिए नया चेहरा देख रही है। दुर्गा अष्टमी तक नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल अटकलों का दौर शुरू है। इसके लिए कुछ नाम तय किए गए हैं, लेकिन मंथन इस बात पर जारी है कि यह पद सामान्य वर्ग को दिया जाए या फिर पहले की तरह पिछड़े वर्ग को। तय नामों में वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन का नाम सबसे आगे है।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य के 22 जिलों के जिलाध्यक्ष तीन अक्टूबर तक बदल दिए जाएंगे। इसमें मुख्य केंद्र भिलाई शहर जिला को माना जा रहा है। क्योंकि यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की साख दांव पर लगी है। सभी अपने-अपने करीबियों के नाम आगे बढ़ा रहे हैं। जिन नामो चर्चा चल रही है उसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिरीष अग्रवाल, राम जन्मोत्सव सिमिति के पदाधिकारी प्रवीण पाण्डेय, भाजपा पार्षद रिकेष सेन, भाजपा जिला मंत्री पुरुषोत्म देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

किसी भी गुट का जिलाध्यक्ष न बनाए जाने की चर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने हाल ही में जो नई कार्यकारिणी घोषित की है। उसमें दुर्ग और भिलाई जिले से किसी भी भाजपा नेता का नाम नहीं आया है। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले के बड़े नेताओं की खींचतान इस बार नहीं चलने वाली है। भिलाई शहर जिले का जिलाध्यक्ष ऐसा बनाया जाएगा जो कि किसी भी गुट से ताल्लुक न रखता हो।

वैशाली नगर विधायक के नाम पर बनी सहमती
दुर्ग में बड़े भाजपा नेताओं की खींचतान के चलते निर्गुट नाम लाने की चर्चा है। ऐसे में सभी नेताओं ने वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के नाम पर सहमति दी है। इस नाम को भाजपा प्रदेश संगठन को भी भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग से 5 बार के भाजपा पार्षद रिकेष सेन का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है। रिकेश किसी भी गुट से नहीं आते हैं। प्रदेश संगठन को लेकर चलने के साथ ही भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विवादों से दूर रहने के साथ ही रिकेश के पास पर्याप्त जनाधार भी है।

30 को आ रहे हैं राष्ट्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री
30 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल राजधानी पहुंच रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश भर में बदले जाने वाले भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की सूची उनके द्वारा फाइनल की जाएगी। इसके बाद इसे 3 अक्टूबर तक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा जारी कर दिया जाएगा।
तय होते ही दी जाएगी जानकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव का कहना है कि, भाजपा के जिला अध्यक्ष बदले जाने हैं। कब तक और कितने बदले जाने हैं, इसकी जानकारी घोषणा होने के बाद ही दी जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here