Home छत्तीसगढ़ श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गिरी तालाब में, मौके पर 25 लोगों की...

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गिरी तालाब में, मौके पर 25 लोगों की मौत, वही 10 से ज्यादा घायल…

69
0

कानपुर। कानपुर के घाटमपुर में शनिवार रात 50 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। गांव वालों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार थे। मरने वालों 13 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल हैं।


आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here