Home घटना ट्रेन की चपेट में आने से दो RPF जवानों की मौके पर...

ट्रेन की चपेट में आने से दो RPF जवानों की मौके पर ही मौत…

83
0

मुरैना। 2 RPF Jawan died being hit by train : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के सांक स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो RPF जवानों की मौत हो गई है। दोनों मृतक RPF जवानों के नाम हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल नवराज सिंह बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अधिकारी ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और मृतक दोनों जवानों के शवों को पोस्ट मार्टम भिजवा दिया है। दोनों मृतकों का पीएम आज किया जायेगा। बताया जा रहा है जिले के आरपीएफ पोस्ट सांक स्टेशन पर हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल नवराज सिंह तैनात थे। जानकारी के अनुसार यह दोनों जवान गस्त कर रहे थे उसी दौरान यह दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here