Home छत्तीसगढ़ राजिम : लोगों ने धूमधाम से किया गोवर्धन पूजा…गायों को खिलाया पकवान…

राजिम : लोगों ने धूमधाम से किया गोवर्धन पूजा…गायों को खिलाया पकवान…

86
0

गोवर्धन पूजा राजिम कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को राजिम क्षेत्र में आम नागरिकों ने भी गोवर्धन पूजा मनाया लोग अपने अपने घरों के आंगन में गोवर्धन बनाकर राधा कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की तथा गौ माता की पूजा करके उन्हें खिचड़ी तथा अनेक प्रकार के पकवान खिलाएं।




दीपोत्सव का पर्व दिवाली पूरे भारत में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज गोवर्धन पूजा का पर्व है। सभी लोगों के द्वारा इस अवसर पर अपने अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया है। जहां पर भगवान कृष्ण की पूजा करने के बाद खिचड़ी का भोग गौ माता को खिलाया गया। इस अवसर पर राजिम अंचल में भी गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई। जिसके बाद मातर का पर्व भी मनाया गया। भगवान श्री राजीव लोचन जी के मंदिर सहित अन्य मुख्य मंदिरों में सुबह से दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here