Home मौसम राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी इन जगहों पर बारिश…

राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी इन जगहों पर बारिश…

81
0

नई दिल्लीः IMD Issues Heavy Rain Warning देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 8, 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो नवंबर के महीने के लिए 2008 के बाद से सबसे अधिक है। इस बीच IMD ने बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 8, 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो इन दिनों न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है। बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में 7 नवंबर को 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस महीने में 13 साल में सबसे अधिक है।

इसके अलावा हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आज 8 नवंबर को बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो फरीदाबाद में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। फरीदाबाद में भी 10 नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, गुरुग्राम में भी आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here