Home शिक्षा महाविद्यालय में डॉ. डेनियल रदरफोर्ड का जन्म दिवस मनाया गया…

महाविद्यालय में डॉ. डेनियल रदरफोर्ड का जन्म दिवस मनाया गया…

314
0


राजिम।शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम के आइक्यूएसी, नैक और रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. डेनियल रदरफोर्ड का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था प्रमुख डॉ. सी. एल. देवांगन ने छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉ. देवांगन ने कहा कि डॉ. डेनियल रदरफोर्ड को नाइट्रोजन गैस के खोजकर्ता के रूप में जाना जाता है। नाइट्रोजन गैस का साइंस में बहुत योगदान है क्योंकि इसका उपयोग वस्तुओं को ठंडा करने में किया जाता है।



प्रो. एम. एल. वर्मा ने कहा कि डॉ. डेनियल रदरफोर्ड एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर होने के बाद भी रसायन शास्त्र के तथ्यों को आसानी से बता देते थे। नैक प्रभारी डॉ. गोवर्धन यदु ने कहा कि डॉ. डेनियल रदरफोर्ड महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने रसायन शास्त्र के क्षेत्र में विश्व में ख्याति प्राप्त किए और विश्व भर में अपना अलग पहचान बनाया था।


आगे की कड़ी में संचालन कर रहे रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र देवांगन ने पावर प्वाइंट के माध्यम से डॉ. डेनियल रदरफोर्ड की पढ़ाई, अचीवमेंट्स और नाइट्रोजन की खोज को विस्तार से समझाया।
रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री खोमान साहू ने कहा कि पूरे वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा 78 % है। इनकी खोज कर डॉ. डेनियल रदरफोर्ड ने साइंस को गति प्रदान कर दी। श्री खोमन साहू ने नाइट्रोजन गैस के उपयोग को समझाया, और कहा कि अभी नाइट्रोजन गैस का उपयोग हवाई जहाज के टायर, NASCAR के टायर आदि में किया जाता है वही लिक्विड नाइट्रोजन को खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने में भी किया जाता है। इस कार्यक्रम की समाप्ति बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा धनेश्वरी साहू और कृतिका साहू की सुंदर गीत से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र देवांगन द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. घनश्याम यदु, नैक प्रभारी डॉ. समीक्षा चंद्राकर, प्रो. क्षमा शिल्पा मसीह, प्रो. चित्रा खोटे, भानू प्रताप नायक, मुकेश कुर्रे, तामेश्वर मारकंडे, आकाश बाघमारे, राजेश बघेल, मनीषा भोई, श्वेता खरे एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here