Home छत्तीसगढ़ पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया समस्या से निजात पाने का सही तरीका,...

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया समस्या से निजात पाने का सही तरीका, होगी सारी…

490
0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश भर से भक्तों का जन सैलाब आया हुआ है. लोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंडित प्रदीप मिश्रा को लोग जानते है और इसी वजह से उनके कार्यक्रम में लाखों की भीड़ आती है. हर बार वो भक्तों को बहुत सारी बातें बताते है. ऐसी बातें जो उनके रोज़ के जीवन में समस्याओं को कम करने में लाभदायक होती हैं.



“एक लोटा जल समस्या का हल”
Pandit Pradeep Mishra in raipur : अपने कथा के कार्यक्रमों में पं प्रदीप मिश्रा लोगों से कहते हैं एक लोटा जल समस्या का हल। इसके बारे में उन्होंने कहा- शिव बाबा की कृपा होती है जल चढ़ाने से। माता पार्वती भी उन्हें जल चढ़ाती थीं। भगवान गणेश जी भी। भगवान राम जब अयोध्या से निकले और जहां-जहां रुके शिवलिंग बनाए और जल चढ़ाया।



Pandit Pradeep Mishra in raipur : जल का महत्व ये है कि हम अपने हृदय भाव भगवान को अर्पित कर रहे हैं। हृदय में शिव का ध्यान करके जल चढ़ाइए और अपनी समभगवान से साझा करिए। हमारे यहां शिव पुराण में कमल गट्‌टे के जल का प्रयोग बताया गया है। इसे शुक्रवार के दिन भगवान शिव पर चढ़ाएं, इससे लक्ष्मी आती है और आरोग्यता रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here