Home Uncategorized भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र की स्वतंत्रता के नायक एवं जनजातीय सांस्कृतिक...

भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र की स्वतंत्रता के नायक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक – संजय नेताम…

65
0

जिला गरियाबंद के ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर के आदिवासी बालक आश्रम में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा जी को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र की स्वतंत्रता के नायक एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उनकी जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना हमें अद्भुत गौरव की अनुभूति कराती है। बिरसा मुंडा की के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here