Home Uncategorized सरोज कंसारी को मिला रचनाकार सम्मान..

सरोज कंसारी को मिला रचनाकार सम्मान..

108
0


नवापारा राजिम-प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्तामंच सिविल लाईन रायपुर के वृंदावन हाल में अखिल भारतीय ऑनलाइन हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा में विजेता रहें प्रदेश के 121 कलमकारों का भव्य समारोह आयोजित कर रचनाकार सम्मान 2022, प्रदान किया गया। इस स्पर्धा में कुल 1101प्रविष्टि प्राप्त हुई थी जिसमें नवापारा नगर की कवयित्री सरोज को विजेता चयनीत किया गया। अखिल भारतीय स्पर्धा में देशभर से प्राप्त रचनाओं में इन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और रचनाकार सम्मान 2022,कार्यकम के मुख्य अतिथि पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलासचिव डॉ. केसरीलाल वर्मा, डा. करुणा कुर्रे, विशेष अतिथि अशोक अग्रवाल , सी एच डेहरे,एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि सरोज कंसारी का लेखन कार्य सतत जारी हैं।इनके मार्मिक काव्य समाज में एक व्यवस्थित व्यवस्था को बनाए रखने लोगो मे प्रेम,सौहाद्र ,स्नेह व भाईचारें के भाव स्थापित करने के लिए संदेश देते हैं। साथ ही विभिन्न राजीनतिक आर्थिक मानसिक आध्यत्मिक समसामयिक विषय पर इनके आलेख लगातार अखबार में छप रहे हैं साप्ताहिक खबर गंगा दैनिक अजय उजाला राजिम,प्रवासी संदेश मुंबई, संस्कार न्यूज, वाराणसी और अनेक स्थान में आलेख प्रमुखता से प्रकाशित हो रहे है।
सरोज कंसारी ने बताया की वक्तामंच रायपुर द्वारा उन्हें हमेशा प्रोत्साहन मिलता हैं ।पूर्व में भी कई बार इस मंच से सम्मान प्राप्त हुआ हैं संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू का हार्दिक आभार जताते हुए कहा की- देशभर में छुपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए वे बधाई के पात्र है।जो कलमकारों को निस्वार्थ सम्मान देते हैं कभी कोई शुल्क नही लिया जाता और सेवा समर्पण के क्षेत्र में अग्रसर हैं।
सरोज कंसारी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कल्याणी कंसारी,डॉ.राजेन्द्र गदिया, उद्घोषक साहित्यकार संतोष सोनकर,जितेंद्र सुकुमार टीकमचंद सेन कम्प्यूटर केयर संचालक श्रीकांत साहू युवराज साहू,कुलेश्वर प्रसाद साहू,गोविंदा कंसारी, पार्षद हेमंत साहनी, उद्घोषक मनोज सेन विजय कंसारी प्रमेंद्र कंसारी मंदाकनी,अर्चना कंसारी समाज अध्यक्ष सहदेव कंसारी,शिक्षा विकास समिति से गोपाल राजेश मुकेश अनिल संजीव उत्तम कंसारी,प्राचार्य नरेश यादव,प्रधानपाठक गोपाल यादव,राजिम टाइम्स संपादक तुकाराम कंसारी नरेंद्र कुमार साहू तामेश्वर साहू रेणु कुमार निर्मलकर, नंद कुमार साहू, प्रधानाध्यापिका दुलारी देवांगन ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here