रायपुर/धमतरी/मगरलोड/राजिम
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला व उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी मगरलोड तहसील के भेंडरी में आयोजित 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में शामिल हुए। सबसे पहले अपने दो दिवसीय दौरे में पहले दिन बिलासपुर से रायपुर होते हुए देर शाम धर्मनगरी राजिम पहुँचे जहां उनका कार्यकर्ता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बिलासपुर, सिमगा,रायपुर,अभनपुर,राजिम में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया। दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला व उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी भेंडरी में चल रहे दुर्गा चालीसा पाठ में शामिल होने पहुँचे,यहां ढोल-बाजो के साथ महिलाओं ने कलश लिए व युवा जोशपूर्ण नारे लगाते हुए इनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कार्यकर्ताओं व हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होना निश्चित ही पूर्व जन्म के संस्कार है।

भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे अबतक लगभग 50 विधानसभाओं में प्रत्याशी तय हो गए है,आगामी कुछ समय मे उनकी औपचारिक घोषणा की जाएगी साथ ही साथ हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हमारी पार्टी पूरे 90 विधानसभाओं में चुनाव लड़कर नशामुक्त,भ्रस्टाचार मुक्त व चेतनावान समाज के निर्माण करते हुए छतीसगढ़ को विकास का एक आयाम दे सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से शराबबंदी की उम्मीद नही की जा सकती। प्रदेश सरकार की शराबबंदी करने की मंशा केवल बड़े-बड़े होल्डिंग्स तक ही सीमित है,इसे जमीनी स्तर पर लागू करने की मंशा ही इनकी नही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने कहा कि इस प्रदेश से गुजरकर भगवान श्री राम गए है,यह भगवान श्री राम का ननिहाल है लेकिन आज यह प्रदेश पिछड़ता जा रहा है जिसके लिए भाजपा-कांग्रेस दोनो जिम्मेदार है। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी आगामी 2023 के चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में जनता के बीच पहुचेंगी और हमे जिस तरह आम जनमानस का समर्थन मिल रहा है उससे यह साबित होता है कि 2023 के चुनाव में एक परिणाम स्वरूप परिवर्तन निकलकर के सामने आएगा। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम की समीप ही शहीद बलराम ध्रुव की मूर्ति में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेशभर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व आमजन हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।









