Home ब्रेकिंग न्यूज़ इन राज्यों में बढ़ेगी शीतलहर, तापमान में होगी गिरावट…जताई संभावना…

इन राज्यों में बढ़ेगी शीतलहर, तापमान में होगी गिरावट…जताई संभावना…

71
0

नई दिल्ली : Cold wave alert in delhi : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। नए साल के नजदीक आते ही मौसम राजधानी में मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली में लगातार पारा गिर रहा है। मौसम विभाग ने आज सोमवार, 26 दिसंबर को भी दिल्‍ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।

3 डिग्री पहुंचा पारा
Cold wave alert in delhi :  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में कई हिस्सों में सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह के समय अलाव जलाते नजर आए। राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एकदम से बड़ी गिरावट दर्ज की गई और दिल्ली में न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।

उत्तर भारत में रहेगी शीतलहर
Cold wave alert in delhi :  मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर के साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 दिसंबर से सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here