
दिल्ली। Earthquake दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रात करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
दिल्ली से पहले हिमाचल के मंडी जिले में शनिवार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई थी। इसका केंद्र मंडी में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। फिलहाल भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।








