Home नौकरी केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा…

केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा…

88
0

नई दिल्लीः सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात, सरकार ने इसके लिए तैयारिया भी शुरू कर दी है। आपको ये जानकर और खुशी होगी कि कर्मचारियों को इसके लिए महज 3 सप्ताह का इंतजार करना होगा। कर्मचारियों को सौगात देने का ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया है।

दरअसल केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा ग्रुप ए के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद कर्मचारियों को प्रमोशन दिए जाने का ऐलान कर दिया गया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वह उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और पदोन्नति देने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा।कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रमोशन के प्रोसेस में भी नियमानुसार तेजी लाई जाएगी। क्योंकि अधिकारियों के लिए प्रमोशन के पहले एक साल से लेकर 18 महीने तक ट्रेनिंग का अनिवार्य किया है।

8,000 से अधिक अधिकारियों का प्रमोशन

सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों के लिए यहां से भविष्य की सभी प्रमोशन को सुव्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। 1 जुलाई को 8089 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है, जिसमें से 4,734 केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), 2,966 केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (CSSS) से और 389 केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here