Home other बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा राजिम, विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना-...

बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा राजिम, विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना- अजय देवांगन…

73
0

राजिम :- क्षेत्र के युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अजय देवांगन ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि राजिम विधानसभा में आज भी स्थानीय प्रशासन एवं सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं विकसित नहीं की गई है। राजिम विधानसभा क्षेत्र आज भी सुविधाओं को लेकर के तरस रहा है। राजिम में आम लोगों के लिए न तो यात्री प्रतीक्षालय है, न बस स्टैंड, न सड़क, न नाली, जो सड़क हैं भी उनकी हालत खराब हैं। सड़को में गढ्ढे हो गए हैं, झाड़ू नहीं लगते। राजिम में युवाओं के शिक्षा के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक जैसा एक भी शिक्षण संस्थान नहीं है। जबकि राजिम गरियाबंद का सर्वाधिक आबादी वाला जिला है। जिसके चलते राजिम की आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

नवीन मेला मैदान विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना
विकास के नाम पर सरकार के द्वारा केवल झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। नवीन मेला मैदान सिर्फ पंचवर्षीय योजना बन कर रह गई है। सरकार को नवीन मेला मैदान की घोषणा किए कई बरस हो गए लेकिन नवीन मेला मैदान स्थल पर अभी भी कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री जी हर बार नवीन मेला मैदान का नाम लेकर के राजिम वासियों को ठग कर चले जाते हैं। नवीन मेला मैदान की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती हैं।
राजिम से निराश होकर लौटते हैं श्रद्धालु
धर्म नगरी राजिम आज सदियों पीछे चल रहा है। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ यहां पर पिंडदान और अस्थि विसर्जन करने आते हैं लेकिन यहां आने के बाद लोगों को निराशा का सामना करना पड़ता है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए यहां पर किसी भी प्रकार की धर्मशाला की सुविधा नहीं है। राजिम में 3 एनीकट होने के बावजूद भी नदी में पानी नहीं रहता जिसके कारण लोगों को सूखे में ही अस्थि को छोड़कर जाना पड़ता है। जिससे उनके मन में काफी व्यथा होती है। लोग यहां आके कहते हैं की नाम बड़े दर्शन छोटे। यहां पर सुविधाओं का अभाव है। यहां शासन को अधिक सुविधाएं विकसित करनी चाहिए।
युवाओं को जागृत करने अजय कर रहे गांव-गांव जनसंपर्क
युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अजय देवांगन इन दिनों पूरे राजिम विधानसभा में काफी सक्रिय हैं। सुबह होते ही वो अपने दुपहिया वाहन से पूरे अंचल का दौरा कर रहे हैं। हर दिन अलग अलग गांवों में जाकर वहां के युवाओं बुजुर्गों व महिलाओं सहित आम लोग के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। साथ ही वो सभी को उनके अधिकारों को लेकर जागृत भी करते जा रहे हैं। युवाओं को उनके शिक्षा, रोजगार के संबंध में जानकारी देकर जागृत कर रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं की आज शासन युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। आज बेरोजगारी के कारण युवा बुरे कार्यों जैसे नशे आदि का लत लगा रहे हैं जिसके चलते पूरे प्रदेश में दिनों दिन अपराध में भी वृद्धि हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here