नवापारा राजिम :- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, जिला अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा के आदेशानुसार प्रति माह के अंतिम रविवार झंडा वंदन कार्यक्रम किया जाना है. उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 29 जनवरी रविवार को विधायक कार्यालय संगवारी में कांग्रेस सेवा दल द्वारा ध्वज वंदन किया गया. जिसमें प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा, अतिरिक्त जिला अध्यक्ष चतुर सिंग जगत , महामंत्री घनश्याम साहू, जिला सचिव भागवत साहू, संचार मंत्री रामेश्वर बांसवार, सह सचिव सुमंत देवांगन, पार्षद सभापति अजय साहू, भारत गोस्वामी दास, रूप राम साहू, सुनीता शर्मा, अमर सिंह चक्रधारी, देवा सोना, प्रभात जगत,पुरुषोत्तम जगत,आकाश सोना,अग्नु साहू ,संतोष सोनकर , टोमन लाल साहू ,दिलीप साहू, पारख साहू व नंदू साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.