Home मनोरंजन पढ़ाई ना कर मोबाईल में पबजी खेलने पर नरक में मिलती है...

पढ़ाई ना कर मोबाईल में पबजी खेलने पर नरक में मिलती है सजा, राजिम मेले में बने भूलोक नरक लोक झांकी में ऐसे ही दृश्य, झांकी में जुट रही रोज हजारों की भीड़

192
0

राजिम/ राजिम पुन्नी मेला में लोगों की खूब भीड़ जुट रही है। इस बार मेले में मनोरंजन के लिए मीना बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कई चीजें भी मौजूद हैं। इस बार त्रिवेणी संगम स्थिर कुलेश्वर महादेव मंदिर के बाजू में एक अद्भुत झांकी लगाई गई है। जिसे देखने हर दिन हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है।


नरक लोक में कैसे मिलता है दंड
इस अद्भुत झांकी का नाम भूल लोक- नरक लोक रखा गया है। जिसमें दिखाया गया है की पृथ्वी लोक में मानव द्वारा किए गए कर्म का फल उसे नरक में कैसे भोगना पड़ता है। उसको सुंदर तरीके से दिखाया गया है। इसके लिए झांकी में आकर्षक पुतले लगाए गए हैं। भूलोक में मानव जिस प्रकार से कर्म करता है उसी के आधार पर नरक में उसका फल भोगता है। झांकी में बच्चों के द्वारा पढ़ाई की उम्र में पबजी जैसे गेम खेलने पर उसे नर्क में किस तरह के दंड भोगने पड़ते हैं इसको भी दर्शाया गया है, जो दर्शकों का मन मोह ले रहा है। इस दृश्य को दिखाने माता- पिता अपने बच्चों को बड़ी संख्या में झांकी में ला रहे हैं। झांकी में इस दृश्य के अलावा दहेज प्रथा, गौ वध, झूठ बोलने जैसे कृत्यों पर क्या फल भोगना पड़ता है दर्शाया गया है।


कैसे होता है झांकी का निर्माण
झांकी के निर्माता संतोष तिवारी से झांकी के निर्माण के विषय में जब हमारी टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि इसे निर्माण करने में पूरे 2 माह से अधिक समय लगता है। इसके लिए 20 लोग लगातार 2 महीने तक मेहनत करके इसे बनाते हैं, उसके बाद लगभग 1 महीने इसे यहां फिट करने में लगता है। मेरे द्वारा यहां पर 15 साल पूर्व से झांकी लगाया जा रहा है। झांकी को बहुत सुंदर तरीके से बनाया गया है लोग यहां आने के बाद इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here