Home धर्म सावन में इस धातु से बने शिवलिंग की करें पूजा, पूर्ण होगी...

सावन में इस धातु से बने शिवलिंग की करें पूजा, पूर्ण होगी आपकी हर मनोकामना…

252
0


सावन का महीना है और भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। हर भक्त अपनी तरह से शिव की आराधना कर रहे हैं। कोई भक्त शिव को मनाने कावड़ यात्रा कर रहा है, तो कोई शिवालयों में अनेक प्रकार की पूजन सामग्रियों के साथ भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। लेकिन आपको जानना जरूरी है कि सावन में किस धातु से बने शिवलिंग की पूजा का क्या महत्व है और उससे कौन सी मनोकामना की पूर्ति होती है। इस विषय में हमें आचार्य पंडित विकास मिश्रा ने बताया कि सावन के महीने में शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान शिव को भोले के नाम से जाने जाते हैं। भगवान शिव भक्तों की आराधना से बहुत जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। सावन के महीने में अगर भक्त अपनी विशेष मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं तो उन्हें निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए।
किस धातु से बने शिवलिंग की करें पूजा
स्थिर लक्ष्मी हेतु स्वर्ण का लिंग, सुख हेतु चांदी का लिंग, भाई हुए तो ताम्र का लिंग, सौभाग्य हेतु पारद लिंग, कुष्ठ रोग से क्षय हेतु अष्ट लौह लिंग, सर्व मनोकामना हेतु पाशन का लिंग
किस वस्तु से करे शिव का अभिषेक
वर्षा हेतु जल से, धन हेतु मधु से, पुत्र हेतु गौ दुग्ध से, व्याधि शांति हेतु कुश जल से, लक्ष्मी हेतु ईख रस से, शत्रु संहार हेतु सरसो के तेल से, पाप क्षय हेतु मधु से, कल्याण हेतु घृत से, ज्वर शांति हेतु शुद्ध जल से, मोक्ष हेतु तीर्थ जल से, प्रमेह रोग शांति हेतु दुग्ध से, सुंदर वृद्धि हेतु शर्करा मिश्रित दूध से।
सावन पर्व शिव की आराधना का पावन पर्व है। अगर कोई भी भक्त यथाशक्ति इन उपायों को करता है तो उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here