राजिम :सावन के आखिरी सोमवार के दिन छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम त्रिवेणी संगम में स्थित कुलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए दिन भर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। बोल बम कांवड़ियों के अलावा शिव के भक्त भगवान को जल चढ़ाने आए। भक्त अपने साथ अपनी श्रद्धा के अनुसार फूल नारियल और बेल पत्र भी लाए थे। नदी में पानी अधिक होने के कारण भक्त गण संगम में नवनिर्मित सस्पेंशन ब्रिज से भगवान कुलेश्वर के दर्शन को मंदिर पहुंचे।

महादेव के दर्शन के पश्चात भगवान राजीव लोचन का भी दर्शन भक्तों ने किया। भीड़ के कारण सड़क में जाम की स्थिति निर्मित हो गई।आज सावन के आखिरी सोमवार को मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।






