Home राजनीति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा… महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होंगे...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा… महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होंगे नीतीश कुमार…

80
0

बिहार में राजनीति का पारा उबाल पर है। भाजपा और जेडीयू के गठबंधन टूटने की कगार पर थी और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से सच साबित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही साथ उन्होंने महागठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने एनडीए से अलग होकर के नए सरकार के निर्माण को लेकर सहमत है। जिसके कारण मेरे द्वारा इस्तीफा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, जेडीयू को कमजोर करना चाह रही थी जिसके चलते आज एनडीए और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। नई सरकार के गठन के लिए महागठबंधन तैयार किया गया है जिसमें जेडीयू को आरजेडी और कांग्रेस का सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here