Home त्यौहार भोजली महापर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई…. प्रदेश भर में...

भोजली महापर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई…. प्रदेश भर में आज मनाया जा रहा भोजली का महापर्व…

48
0

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजली महापर्व के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। आज भोजली का महापर्व है। भोजली महापर्व भादो मास के कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि को मनाया जाता है।महिलाएं अपने घरों में कलशो में श्रावण मास शुक्ल नवमी तिथि को अन्नों के बीजों को बोती हैं। और पौधे के बड़े होने पर आज ही के दिन पूजन कर नदियों में विसर्जित करती हैं। अच्छे फसल के लिए कामना करती हैं। भोजली का अर्थ होता है भूमि में जल हो अर्थात अच्छी फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में जल हो इसकी कामना आज के दिन की जाती है। भोजली महापर्व को पूरे प्रदेश भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर भोजली गीत भी गाया जाता है। जिसमें मां गंगा मैया का बार-बार नाम आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here