Home Uncategorized छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन में भाग लेगा राजिम

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन में भाग लेगा राजिम

138
0

राजिम। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा तथा संघ के सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ भी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 2 सूत्री मांगों को लेकर 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन में भाग लेगा श्री मिश्रा ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगें केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता तथा केंद्र के समान सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता है।

Read More: राजिम-अभनपुर मार्ग पर दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल…

लिहाजा राज्य सरकार शीघ्र ही उक्त दोनों मांगों को पूर्ण करें अन्यथा 22 अगस्त 2022 से प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी मिश्रा ने यह भी कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी ब्लॉक तहसील जिला वह संभाग मुख्यालयों में जोर शोर से तैयारी की जा रही है संगठन के पदाधिकारी सभी कर्मचारी सदस्यों से मिलकर आंदोलन में भाग लेने की अपील कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here