Home राजनीति छत्तीसगढ़ :बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रायपुर, गाजे-बाजे के साथ किया गया...

छत्तीसगढ़ :बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रायपुर, गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत…

174
0


रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर पारंपरिक गाजे बाजे के साथ लोक कलाकार उनके स्वागत के लिए आए थे। नड्डा की अगवानी करने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता बाइक रैली निकाल रहे हैं। नड्डा तेलीबांधा थाने के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू करेंगे। वे मुख्य मार्ग से होते हुए एकात्म परिसर पहुंचेंगे, जहां कुछ देर विश्राम व भोजन के बाद साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे।



बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बार नड्डा का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में बुलाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन के साथ ही भाजपा चुनावी आगाज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here