Home राजनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के रायपुर आते ही बदले गए प्रदेश...

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के रायपुर आते ही बदले गए प्रदेश प्रभारी, ओम माथुर बने नये बीजेपी प्रदेश प्रभारी…

170
0

छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार अलग अलग तरह की तरकीब आजमा रही है. एक तरफ जहाँ कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदला तो वही अब प्रदेश प्रभारी की भी छुट्टी कर दी. बता दें कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं. इस मौके पर डी पुरंदेश्वरी भी छत्तीसगढ़ में ही हैं. ऐसे में आलाकमान ने नए प्रदेश प्रभारी के नाम का ऐलान करते हुए ओम माथुर को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है.

अन्य राज्यों के लिए भी नाम आये सामने
बीजेपी ने राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawre) को बिहार (Bihar) का प्रभारी बनाया गया है. छत्तीसगढ़ में ओम माथुर (Om Mathur) को नियुक्त किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल (West Bengal) की जिम्मेदारी मंगल पांडेय (Mangal Pandey) को दी गई है. मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) को केरल का प्रभारी बनाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here