Home अजब-गजब हर रोज पढ़ने के लिए आता है बन्दर, छुट्टी होने तक सारे...

हर रोज पढ़ने के लिए आता है बन्दर, छुट्टी होने तक सारे क्लास अटेंड करता है… गजब की घटना…

240
0

हजारीबाग। दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिनपर विश्वास करना कठिन होता है, ऐसा ही एक मामला देखने को मिल रहा है झारखंड में। जहां हर रोज स्कूल में पढ़ाई करने के लिए बंदर आता है। झारखंड के हजारीबाग जिले के चंपारण स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ में यह अनोखा मामला देखने को मिला है। यहां हर रोज एक बंदर पढाई करने के लिए आ रहा है।



पहले तो स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी दहशत में आ गए थे, लेकिन अब सबकुछ नॉर्मल है। बच्चे भी बंदर के साथ बैठ क्लास कर रहे हैं। यह अनोखा बंदर पूरे इलाके में चर्चा में बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने इसे भगाने की लाख कोशिश की लेकिन बंदर नहीं भागा। वह अब रोजाना क्लास खुलते ही स्कूल आ जाता है, इतना ही नहीं वह बंदर पहली बेंच पर ही बैठता है। सात दिनों से वह लागातार स्कूल आ रहा है।

स्कूल के नवीं कक्षा में घुस गया
Monkey studying in school class : जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को बंदर पहली बार सुबह 10 बजे वह स्कूल के नवीं कक्षा में घुस गया और पहली बेंच पर बैठ गया। क्लास में बंदर को अचानक देख शिक्षक और क्लास के विद्यार्थी घबरा गए। उसे भगाने की कोशिश भी की, लेकिन बंदर शांत होकर बेंच पर बैठा रहा। थोड़ी देर बाद साहस जुटाकर बच्चे भी पढा़ई करने बैठ गए।

इसके बाद से बंदर रोज निर्धारित समय पर स्कूल आ रहा है। नवीं कक्षा के पलही बेंच पर बैठ बच्चों के साथ पढा़ई करता है। शिक्षकों की बातें ध्यान से सुनता है। स्कूल छुट्‌टी होने पर वह खुद चला जाता है। स्कूल के बच्चे भी इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं। बच्चों का डर अब खत्म हो गया है और वे भी बंदर के साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here