Home राजनीति केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची रायपुर, मीडिया से से दुरी बनाकर हुई...

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची रायपुर, मीडिया से से दुरी बनाकर हुई रवाना…

42
0

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी बिलासपुर में हुंकार रैली निकलेगी। इस हुंकार रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच चुकी है।

रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हुई है। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन केंद्रीय मंत्री दूरी बनाकर रवाना हो गई।



रायपुर से थोड़ी देर बाद बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और वहां बीजेपी महिला मोर्चा की हुंकार रैली में शामिल होंगी। बिलासपुर में 1 लाख महिलाओं के साथ महतारी हुंकार रैली निकालेगी भाजपा महिला मोर्चा।

शराबबंदी, महिला उत्पीड़न, स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ धोखेबाजी, राज्य सरकार की महिलाओं के साथ वादाखिलाफी जैसे कई अहम मुद्दे को लेकर हुंकार रैली निकाली जा रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here