प्रदीप मिश्रा जी श्री चंपकेश्वर शिव महापुराण कथा को लेकर के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रवास पर थे। पांच दिवसीय इस महापुराण कथा में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने रायपुर के गुढ़ियारी से दही हांडी मैदान पर उपस्थित हुए। लगातार पांच दिनों तक कथा चली और कथा के बाद आखिरी दिन प्रदीप मिश्रा जी छत्तीसगढ़ छोड़कर जाते समय भाव विभोर हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलकने लगा। आंखों में आंसू छलकने वाला उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।









