Home छत्तीसगढ़ दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, भगवान बिरसा...

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे माल्यार्पण…

43
0

जशपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत (Sangh chief Mohan Bhagwat) दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे है। आज जशपुर (Jashpur) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मोहन भागवत शामिल होंगे। इसके लिए वे जशपुर पहुंच चुके है।

विजय विहार पैलेस के पास आरएसएस सर संघ चालक मोहन भागवत का स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव (Dilip Singh Judeo) के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वागत किया। जशपुर में दोपहर 12 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।



इसके बाद मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) दोपहर 2 बजे स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े 4 बजे जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे वनवासी कल्याण आश्रम के टोली के साथ बैठक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here