Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को दी बधाई और शुभकामनाएं…

50
0

रायपुर। Navy Day 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। CM ने कहा है कि समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की राष्ट्रसेवा को नमन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here