Home छत्तीसगढ़ ग्राम नारी में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 12 दिसंबर...

ग्राम नारी में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 12 दिसंबर को…

95
0



कुरुद (धमतरी)। प्रदेश स्तर पर साहित्य, कला, शिक्षा, संस्कृति, अध्यात्म, पत्रकारिता, समाजसेवा, स्वच्छता, रक्तदान, रंगकर्म, पत्रकारिता, शोध कार्यशाला सहित नवांकुर साहित्य एवं कला साधकों के उन्नयन सहित बहुआयामी प्रवर्तन के लिए समर्पित साहित्य संस्था मधुर मिलन साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति ग्राम नारी की 12 वाँ वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 12 दिसंबर को बजरंग चौक नारी में किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के साहित्यकार एवं नामचीन कला पुरोधाओं का आगमन होगा।



इस अवसर पर कला एवं साहित्य जगत के सिद्धहस्त प्रसिद्धियों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रथम सत्र संध्या 5 बजे से कार्यक्रम शुभारंभ, अतिथि उद्बोधन, साहित्य विमर्श परिचर्चा उपरांत सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं सुप्रसिद्ध व्यंगकार पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को स्व. डॉ. नीलमणी दादर स्मृति मधुर मिलन साहित्य सम्मान 2022, प्रसिद्ध रंगकर्मी सदस्य, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद एवं संगीत नाटक अकादमी, भारत सरकार के सदस्य भूपेन्द्र साहू को कला पुरोधा स्व. खुमान साव स्मृति मधुर मिलन कला सम्मान 2022 एवं सृजनधर्मी गीतकार एवं समीक्षक रामेश्वर साहू को मधुर मिलन सृजन सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।



द्वितीय सत्र में संध्या 7 बजे से विराट कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश के विशेष आमंत्रित कवियों में सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे (हास्य व्यंग्य), रामेश्वर वैष्णव (हास्य व्यंग्य), सरिता सरोज (श्रृंगार), सीताराम साहू ‘श्याम’ (गीत, गजल), संजय ‘कबीर’ शर्मा (ओज) सहित आंचलिक कविगण कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने संयोजक सतीश शर्मा, नूतन शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, मोहन कंसारी, अर्जुन कुमार साहू, प्रशांत सोनवानी, मिथलेश सोनकर, लीलाराम सिन्हा, रामेश्वर साहू, इंद्रजीत निशाचर, जितेंद्र साहू, जितेंद्र शर्मा, हेमलाल निषाद, निर्मल सोनकर, सुरजभान साहू, डेमन पाल, खिलावन साहू, शेषनारायण दुबे, पुराणिक साहू, थानेश्वर साहू सहित समिति के सदस्यगण जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here