Home अच्छी खबर यूनियन बैंक द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान...

यूनियन बैंक द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया…

149
0



नवापारा राजिम. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नवापारा राजिम शाखा की ओर से कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक रूप लाल मीणा एवं क्षेत्र प्रमुख कविता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया‌। इस आयोजन में प्रमुख रूप से शाखा प्रबंधक जितेनमय पटेल ग्राम विकास अधिकारी सीमा बारिक मुख्य प्रबंधक एसएस शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्व सहायता समूह को सिलाई मशीन वितरण किया गया ।जिसमें प्रमुख समूह में जय माता दी स्वयं सहायता समूह दादरझोरी ,2श्रद्धा सुमन सहायता समूह 3 राम सीता स्वयं सहायता समूह सोनेसिली 4जय गंगा मैया सहायता समूह सोनेसिली को वितरण किया गया। सिलाई मशीन पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। महिला स्व सहायता समूह ने यूनियन बैंक परिवार को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here